Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
08-Nov-2024 04:33 PM
By First Bihar
Arrah: आरा में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गयी। शादी और ठंड का कपड़ा गोदाम में भारी मात्रा में रखा हुआ था। यहां टेंट हाउस का कपड़ा भी रखा हुआ था। अचानक गोदाम में आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया।
आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही इसकी लपटें नजर आ रही थी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अगलगी की इस घटना मे गोदाम में सारा माल जलकर खाक हो गया। इस घटना में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके की है जहां गोदाम में कपड़ा रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।