Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
12-Dec-2024 10:13 PM
By First Bihar
PATNA: आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की बहाली से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के चयन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDC) निदेशालय (समाज कल्याण विभाग) के निदेशक ने चयन पर तत्काल रोक लगा दी है।
बता दें कि बिहार में बड़े पैमाने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बहाली के लिए सितम्बर माह में वेकेंसी निकाली गयी थी जिसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन कार्य करने का आदेश सभी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया गया था।
अपरिहार्य कारणवश तत्काल समेकित बाल विकास सेवाएं अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन मार्गदर्शिका 2022 के अंतर्गत सेविका और सहायिका का चयन कार्य अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। इस बात की जानकारी सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के आप्त सचिव, समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव को दी गयी है।