Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Aug-2023 02:45 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। लेकिन, इसके बाबजूद सीएम नीतीश कुमार से जब इन बातों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - बिहार में क्राइम कंट्रोल है। यहां दूसरे राज्यों की तुलना में बेहद कम क्राइम हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोच थाना क्षेत्र के सिंगड़ा गांव में चचेरे भाई राजू सिंह ने भाई श्याम नंदन सिंह (48) की गोली मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद इनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया। राजू सिंह घटनास्थल पर कई लोगों के बीच में अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर डाली। वहां मौजूद डर की वजह से राजू सिंह को घटनास्थल पर कोई भी पकड़ नहीं पाया।
इधर, इस घटना के शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल है। इनको शव का पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिससे वे काफी आक्रोशित हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि राजू सिंह व श्याम नन्दन सिंह के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। श्याम नंदन सिंह और राजू सिंह दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। अब गांव वालों ने बताया कि राजू सिंह अकेले ही श्याम नंदन के घर पर आया और उसके छोटे भाई से कहा कि श्याम नंदन को बुलाओ। कुछ बात करनी है। उसके बाद गोली मार डाली, जिससे इनकी मौत जो गई।