ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बिहार NDA में घमासान: मुकेश सहनी पर BJP नेताओं का ताबड़तोड़ अटैक, कहा-गठबंधन...

बिहार NDA में घमासान: मुकेश सहनी पर BJP नेताओं का ताबड़तोड़ अटैक, कहा-गठबंधन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं

13-Mar-2022 04:47 PM

PATNA: बिहार में भाजपा के नेताओं ने संकेत देना शुरू कर दिया है कि मंत्री मुकेश सहनी का एनडीए में भविष्य क्या होने वाला है. पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ मुकेश सहनी की मुहिम और अब बिहार में विधान परिषद के चुनाव में वीआईपी पार्टी के स्टैंड से नाराज बीजेपी ने आज कहा कि ऐसे लोगों की गठबंधन में कोई जगह नहीं है. उधर बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी को वोटों का कारोबारी करार देते हुए दावा किया है कि वे इसी महीने एनडीए से आउट हो जायेंगे. 


मंत्री बोले-गठबंधन में आपकी जगह नहीं

भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुकेश सहनी के बयान पर गहरी नाराजगी जतायी. दरअसल एक दिन पहले मुकेश सहनी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव उनके दिल में बसते हैं औऱ वे लालू की विचारधारा से काफी प्रभावित हैं. मंत्री सम्राट चौधरी ने आज इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा वाले व्यक्ति के लिए एनडीए में कोई जगह नहीं है. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की विचारधारा के विरोध में ही जनता ने एनडीए को सत्ता में बिठाया है. 


मुकेश सहनी वोटों के कारोबारी

उधर बीजेपी सांसद अजय निषाद ने आज फिर मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी नेता नहीं हैं वे वोटों के कारोबारी हैं. वे वोट का व्य़वसाय करते हैं. भाजपा ने उन्हें सब कुछ दिया लेकिन मुकेश सहनी ने बीजेपी को ही धोखा दिया. ऐसे में अब वे ज्यादा दिनों तक एनडीए में नहीं रह सकते. अजय निषाद ने कहा कि इसी महीने मुकेश सहनी गठबंधन से आउट हो जायेंगे.


बोचहां सीट नहीं छोड़ेंगे

भाजपा सांसद ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां सीट पर उप चुनाव होने वाला है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने ये सीट मुकेश सहनी को दी थी लेकिन अब बीजेपी खुद इस सीट पर चुनाव लडेगी. 24 मार्च को ये साफ हो जायेगा कि बोचहां सीट बीजेपी लडने जा रही है औऱ उसके साथ ही मुकेश सहनी एनडीए गठबंधन से बाहर का रास्ता देख लेंगे. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी ने निषाद समाज के नाम पर कारोबार किया है. समाज की कोई भलाई नहीं की. बीजेपी सांसद बोले-निषाद समाज के लोग मुझ पर भरोसा करते हैं.  दो पीढियों से मैं निषाद समाज के सुख दुख का ख्याल रख रहा हूं. इसे लोग जानते हैं.