राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
26-Aug-2022 03:20 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित पचरुखिया जंगल के अंजनवा, कसमर स्थान, बनरवा और निमिया बथान पहाड़ पर जिला पुलिस एवं कोबरा द्वारा चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये 2 राइफल, 28 गोली, 5 किलो और एक किलो का एक-एक केन बम समेत मैगज़ीन बरामद हुआ है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं और पचरुखिया जंगल के इलाके में सक्रिय हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, कोबरा तथा जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर अजनवा पहाड़ तथा उसके आसपास के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को 2 राइफल, 28 कारतूस, 5 किलो तथा 1 किलो का आइईडी एक केन बम तथा मैगज़ीन बरामद हुआ है।
बता दें कि इससे पहले भी औरंगाबाद के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद किया था। पुलिस द्वा लगातार चलाए जा रहे अभियान में लगातार कामयाबी मिल रही है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।