राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
01-Sep-2022 07:05 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र में लड़ूईयां पहाड़ इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियारों को बरामद किया है।
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा एवं कोबरा बटालियन के कमांडेंट कैलाश ने बताया कि पुलिस को खुफिया इनपुट मिली थी कि मदनपुर थानान्तर्गत लड़ूईया पहाड़ और आसपास के इलाकों में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की तैयारी की जा रही है। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) एवं 205 कोबरा वाहिनी के उप समादेष्टा संजय बेलवाल के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लडुईया पहाड़ एवं आसपास के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान 31 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 4 इम्प्रोवाइज्ड पुल स्वीच एवं एक प्रेशर स्वीच बरामद किया गया। इसके अलावा मौके से बायनट के साथ एक एकेएम राइफल, दो मैगजीन, 139 पीस 7.62-39 का राउंड, एक एफएम रेडियो ट्रांजिस्टर एवं एक एएमएमएन पाउच भी बरामद किया गया है। इस मामले में मदनपुर थाना में 11 नामजद एवं 35-40 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।