ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ

बिहार: नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

बिहार: नक्सली के भाई को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

30-May-2021 01:22 PM

GAYA: नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज के महुआर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून डाला। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक छोटू पासवान माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य गौतम पासवान का छोटा भाई था। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। 


गया के महुआर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक छोटू पासवान रविवार की सुबह अपने-अपने खेत पर गया हुआ था तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।