ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: नवनिर्वाचित मुखिया के भाई की दिनदहाड़े हत्या, चार लोग घायल, आक्रोशित लोगों...

बिहार: नवनिर्वाचित मुखिया के भाई की दिनदहाड़े हत्या, चार लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

22-Jan-2022 08:39 PM

By SAURABH

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से है जहां दिनदहाड़े नवनिर्वाचित मुखिया के भाई की अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वही चार लोगों की अपराधियों ने जमकर पिटाई कर दी। घायलों को पुपरी पीएचसी में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने पुपरी थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया है। घटना सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के आवापुर गांव की है जहां दिनदहाड़े नवनिर्वाचित मुखिया जकी अमीन के भाई मो.नसरुल्लाह को चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पुपरी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। 


लोगों का आरोप है कि पुलिस सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पायी जिसके कारण यह घटना हुई। बता दे कि पंचायत चुनाव से पूर्व दिल्ली के नबी करीम में जकी अमीन की लात घूसो व लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया था। उस वक्त दिल्ली में मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जो खूब वायरल भी था।


शनिवार को अपराधियों ने नवनिर्वाचित मुखिया जकी अमीन के भाई मो.नसरुल्लाह को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने चार लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया। सभी का इलाज पुपरी पीएचसी में चल रहा है। मृतक के परिजन आवापुर उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया नन्हे और पूर्व सरपंच अब्दुल्लाह को मुख्य आरोपी बता रहे हैं। 


फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस पूरे गांव में कैंप कर रही है। ग्रामीणों ने इस दौरान पुपरी थाने का भी घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाने का घेराव कर रहे लोगों को समझाने जदयू विधायक दिलीप राय भी पहुंचे। लेकिन लोग इतने आक्रोशित थे कि मुख्य सड़क पर शव को रख दिया और यातायात को बाधित कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।