ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार : नेशनल हाई-वे पर 2 बुजुर्गों की हत्या, शव को 500 मीटर...

बिहार : नेशनल हाई-वे पर 2 बुजुर्गों की हत्या, शव को 500 मीटर तक घसीटा रहा आरोपी; जानिए क्या है पूरा मामला

17-Aug-2023 12:42 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट. छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नेशनल हाई-वे 80 पर एक युवक ने 2 बुजुर्गों की ईंट, लोहे की रॉड और जंजीर से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


सबसे बड़ी बात है कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद करीब 500 मीटर तक शव को घसीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।इस दौरान नेशनल हाई-वे से गाड़ियां गुजरती रहीं, लेकिन एक भी गाड़ी उनकी मदद के लिए नहीं रुकी। आरोपी का नेशनल हाई-वे पर शव को घसीटने का वीडियो भी सामने आया है। ये हत्याएं 15 अगस्त को हुई थीं। यह मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब का है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह पांच बजे की है। आरोपी युवक मानसिक विक्षिप्त है। इसे  घर वालों ने कई दिनों से जंजीर से बांधकर रखा था। लेकिन 12 अगस्त से वह जंजीर से खुलकर भाग गया था और अब अजीबो-गरीब हरकत कर लोगों को परेशान कर रहा था। आरोपी युवक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के निवासी मो. आजाद के रूप में हुई है। आरोपी आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इधर, इस मामले में भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।