ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बिहार: बार बाला के साथ ठुमके लगाते दिखा बिजली विभाग का JE, सोशल...

बिहार: बार बाला के साथ ठुमके लगाते दिखा बिजली विभाग का JE, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

28-May-2023 06:55 PM

By FIRST BIHAR

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से है, जहां बिजली विभाग के एक जुनियर इंजीनियर शराब के नशे में बार बालाओं के साथ डांस करता दिखा है। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डांसर्स के साथ ठुमके लगाने वाला शख्स न सिर्फ बिजली विभाग में जुनियर इंजीनियर है बल्कि मुखिया प्रतिनिधि भी है। वीडीयो के वायरल होने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, वायरल वीडियो में बिजली विभाग का जुनियर इंजीनियर और दाउदनगर के संसा पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार यादव शराबबंदी कानून को ठेंगे दिखाते हुए बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, विकास यादव अरवल में बिजली विभाग में जुनियर इंजीनियर के पद पर तैनात है। जिस तरह से शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीकर बार बाला के साथ अश्लील डांस करने वाले इंजीनियर और मुखिया प्रतिनिधि का वीडियो सामने आया है उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो के सामना आने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।