RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
24-Jul-2022 02:15 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने एक सात साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बलहा गांव की है। मृतक बच्ची पिछले कुछ दिनों से अपनी नानी के घर रह रही थी। शव मिलने के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मृतक बच्ची की पहचान सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनेरिया ओपी अंतर्गत धनोजा सुखासनी गांव निवासी श्रवण यादव की 7 वर्षीय बेटी ऋचा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋचा कुछ दिनों से बनगांव थाना क्षेत्र के बलहा गांव के वार्ड नं 6 में अपने नाना भविष्य यादव के यहां रह रही थी। शनिवार की देर रात पांच अज्ञात अपराधी खिड़की के रास्ते घर में घुसे और बच्ची को उठाकर गली में ले गए। वहां ले जाने के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए।
परिजनों की माने तो ऋचा बीते 11 जुलाई को अपने नाना के घर आई थी। किस कारण से बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।