ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड में पटना के डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

बिहार : नालंदा जहरीली शराब कांड में पटना के डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

18-Feb-2022 07:16 AM

NALANDA: छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड मामले में पटना के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर बिंदु सिंह समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैl उक्त बातों की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी मुकेश महतो, बक्सर जिले के सिमरी गांव निवासी संजय कुमार सिंह और पटना जिले के खाजेकलां थाना इलाके के लोदी कटरा निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर बिंदु सिंह शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से बाइक कार मोबाइल सेट और वीआरएल कंपनी का डायलूसन बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि इन लोगों द्वारा अभियुक्तों को जहरीली शराब बनाने के लिए उपयोग किए गए  स्प्रीट उपलब्ध कराए गए थे। हम आपको बता दें संजय सिंह वीआरएल कंपनी बिहार झारखंड के जोनल सेल्स मैनेजर हैं।


दरअसल जहरीली शराब पीने से छोटी पहाड़ी इलाके के 12 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से नालंदा पुलिस द्वारा प्राथमिकी और अप्राथमिकी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है।