बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
07-Sep-2024 01:24 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के लालपट्टी नहर से एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना वॉर्ड नंबर 18 की है।
मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड नंबर 15 निवासी बिनार्दो के 45 वर्षीय बेटे रमेजियो के रूप में है। लोगों का कहना है कि सुबह जब बाजार जा रहे थे तो नहर में शव दिखाई दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेजियो कल सुबह ही घर से निकला था। तीन चार दिन पहले ही रमेजियो मधुबनी से वापस घर आया था। रमेजियो मधुबनी स्थित मिशन में खाना बनाने का काम करता था।
काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं आया, तो परिजनों ने आसपास के गांवों में उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोगों ने लतौना नहर में शव देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत हुई है या उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर दी? पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है।