ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / बिहार: नहाने के दौरान नहर में डूबीं पांच लड़कियां, चार को लोगों ने...

बिहार: नहाने के दौरान नहर में डूबीं पांच लड़कियां, चार को लोगों ने बचाया; एक लापता

11-Mar-2024 07:29 PM

By First Bihar

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां नहर में नहाने के दौरान पांच लड़कियां डूब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चियों को तो नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन एक बच्ची गहरे पानी में डूब गई। घटना डेहरी के कलकतिया पुल स्थित सोन नहर की है।


बताया जा रहा है कि डिलिया मोहल्ले की रहने वाली पांच लड़कियां खुशी, सलमा बिंदु, मैया, साहिबा और एक अन्य लड़की सोमवार को कलकतिया पुल के पास स्थित सोन नहर में कपड़ा धोने गई थीं। इसी दौरान पांचों लड़कियां नहर में नहाने लगीं। सोन नहर में नहाने के दौरान पांचों में से एक लड़की डूबने लगी। सहेली को डूबता देख अन्य लड़कियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो वे भी डूबने लगीं।


लड़कियों की शोर सुनकर आसपास के लोग और गोदाखोरों ने नहर में छलांग लगा दी और डूब रहीं पांचों लड़कियों में से चार को बचा लिया लेकिन पांचवीं लड़की गहरे पानी में डूब गई। जिसकी पहचान मुस्तकीम अंसारी की 17 वर्षीय बेटी खुशी के रूप में हुई है, जो 9वीं की छात्रा थी। इस घटना के बाद खुशी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता लड़की को तलाश कर रही है।