ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार नगर निकाय चुनाव 2023: सभी बूथों पर वोटिंग जारी, VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने किया वोट

09-Jun-2023 02:31 PM

By First Bihar

SUPAUL: बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। राज्य के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में सुबह सात बजे से ही 54 नगर निकायों में वोटिंग चल रही है। सभी संबंधित जिलों में नगर निकाय आम/उपचुनाव के लिए कुल 1677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।


इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी(VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुपौल के बिरौल नगर पंचायत स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे मुकेश सहनी और उनकी पत्नी ने मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार के बेहतर भविष्य एवं अपने नगर पंचायत को और विकासशील करने के लिए सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।


बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी संबंधित जिलों में नगर निकाय आम/उपचुनाव के तहत मतदान के पूर्व 'चेहरे की पहचान व्यवस्था' (FRS) लागू है। बिहार में नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव को लेकर बीते बुधवार की शाम पांच बजे प्रचार थम गया था। आज सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जा रहा है। शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा। नगर निकाय चुनाव के नतीजे 11 जून आएंगे।