ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार नगर निकाय चुनाव: किशनगंज में वोटर्स का हंगामा, वोटिंग रद्द करने की...

बिहार नगर निकाय चुनाव: किशनगंज में वोटर्स का हंगामा, वोटिंग रद्द करने की मांग

18-Dec-2022 01:25 PM

PATNA: बिहार की 156 नगर विकायों के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। कुल 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों में वोट डाले जा रहे हैं। इसी बीच किशनगंज में वोटिंग के दौरान हंगामे की खबर आ रही है। किशनगंज के नेपालगढ़ कॉलोनी में मतदाताओं ने बूथ संख्या 7 पर भारी हंगामा किया है। मतदाताओं ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और मतदान को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और वोटर्स को समझाने बुझाने में लगे हैं।


वहीं सीवान में हसनपुरा, मैरवा, गुठनी, बड़हरिया, महराजगंज में प्रथम चरण का मतदान जारी है। हसनपुरा में वोट देने पहुंचे एक मतदाता ने हंगामा किया है। मतदाता का आरोप है कि जब वह वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचा तो पोलिंग एजेंट ने कहा कि उसका वोट दिया जा चुका है। उधर, नालंदा नगर पंचायत के बेगमपुर मतदान केंद्र पर राजगीर डीएसपी ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।


वहीं भगवान नगर परिषद की वार्ड संख्या 2 के मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंची महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 60 वर्षीय महिला धर्मशीला देवी वोटिंग करने के बाद जैसे ही वापस लौटने लगी और स्कूल की सीढ़ी से अचानक नीचे गिर गईष। आनन-फानन में उसे लोगों ने डॉक्टर के पास पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।