ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / news / बिहार : नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव को लेकर वोटिंग लिस्ट...

बिहार : नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव को लेकर वोटिंग लिस्ट बनाने का काम शुरू, जानें क्या है प्रकाशन का लास्ट डेट

08-Mar-2023 02:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में हाल ही में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव संपन्न करवाए गए हैं। लेकिन, इसके बावजूद अभी भी कई ऐसे इलाके बचें हुए हैं जहां किसी न किसी वजहों से चुनावी प्रक्रिया निलंबित है। इस बीच अब इन इलाकों में होने वाली वोटिंग को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से मतदाता लिस्ट बनाने का समय तय कर दिया गया है।


दरअसल,राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 नगर निकाय के आम चुनाव और पंचायत उपचुनाव के तहत 3298 पदों के चुनाव को लेकर वार्ड वार मतदाता सूची बनाने का कार्यक्रम घोषित कर दिया।


आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च से वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन शुरू हो जाएगा। पंचायत उपचुनाव को लेकर 24 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा जबकि नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 03 मई को होगा। इसके बाद चुनाव के कार्यक्रम निर्धारित किये जायेंगे।


आपको बताते चलें कि, राज्य के अंदर अभी भी 21 जिलों में स्थित 31 निकायों में चुनाव होना है। वहीं, 19 जिलों के विभिन्न वार्डो के स्थगित चुनाव और 6 निकायों के त्यागपत्र के कारण रिक्त पदों के लिए भी चुनाव एक साथ कराये जाने की तैयारी शुरू होगी।