ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

बिहार: नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत आज लेंगे पदभार, RJD के कई नेता रहेंगे मौजूद

बिहार: नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत आज लेंगे पदभार, RJD के कई नेता रहेंगे मौजूद

06-Oct-2022 08:38 AM

PATNA: खबर बिहार के सियासी गलियारे से है, जहां नए कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत आज अपना पदभार लेंगे। वे विकास भवन के मुख्य कार्यालय में पदभार लेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी और आरजेडी के कई नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें, सुधाकर सिंह के इस्तीफा के बाद सर्वजीत को कृषि मंत्री बनाया गया है। कृषि से पहले कुमार सर्वजीत पर्यटन विभाग के मंत्री थे।




आपको बता दें, पिछले दिनों ही सुधाकर सिंह के जगह कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। दरअसल, ये पूरा खेल तब शुरू हुआ जब सुधाकर सिंह ने अपने ही विभाग के खिलाफ एक बयान दे दिया। इस बयान के बाद अंजाम ये हुआ कि उन्हें कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कुमार सर्वजीत बिहार के नए कृषि मंत्री बनाए गए।




गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने बयान दिया था कि मेरे विभाग के सभी अधिकारी चोर हैं और मैं चोरों का सरदार हूं। उन्होंने कहा था कि सरकार आज भी वही है। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में भी नीतीश से सवाल किए जाने के बाद सुधाकर सिंह बैठक के बीच ही उठकर चले गए थे। बाद में सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब कुमार सर्वजीत बिहार के नए कृषि मंत्री बनाए गए हैं। नए कृषि मंत्री आज अपना पदभार संभालेंगे।