Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
18-Aug-2024 04:53 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में पांच किशोर डूब गए। दाह संस्कार के बाद सभी नदी में स्नान कर रहे थे, तभी पांचों गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन को तो बचा लिया लेकिन दो लड़के डूब गए। घटना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट की है।
तीन बच्चों में से एक की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस नदी में लापता हुए दोनों किशोर को तलाश कर रही है। लापता लड़कों की पहचान रोहित कुमार और बबलिश कुमार के रूप में हुई है वहीं प्रिंस, मनीष और विकास को लोगों ने बचा लिया है।
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सतपुरा मिल्की टोला के रहने वाले हैं और मोहल्ले के रहने वाले पवन गुप्ता की मां की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीढ़ी घाट गए थे। दाह संस्कार के बाद पांचों लड़के नदी में नहाने चले गए, इसी दौरान यह हादसा हो गया।