बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
18-Aug-2023 06:00 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच लड़कियों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। एक साथ पांच लड़कियों के नदी में डूबने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन को तो बचा लिया लेकिन दो लड़कियां अब भी लापता हैं। घटना खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान 5 लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। आस पास के लोगों की नजर जब पानी में डूब रहीं पांचों लड़कियों पर पड़ी तो वहां अफरा तफरी मच गई। लड़कियों को बचाने के लिए गांव के लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की तत्परता से तीन लड़कियों की जान तो बच गई लेकिन दो गहरे पानी में चली गईं।
नदी में लापता हुई दोनों लड़कियों की पहचान मोहनपुर गांव निवासी दिलीप राय की 17 साल की बेटी अंजुला कुमारी और बसंतपुर गांव के रहने वाले अनिल राय की 13 साल की बेटी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता बच्चियों को नदी में तलाश कर रही है। उधर, इस घटना के बाद लापता हुई दोनों लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।