ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : नदी में नहाने गए दो युवक गंडक में डूबे, दोनों की...

बिहार : नदी में नहाने गए दो युवक गंडक में डूबे, दोनों की हुई मौत

13-May-2023 09:57 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहलाने वालो खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी है। स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। यह घटना समस्तीपुर नरहन से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के नरहन पुराने पुल के पास की बताई जा रही है। 


मिली जानकारी ने अनुसार, थाना क्षेत्र के नरहन से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के नरहन पुराने पुल के पास स्नान करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान थाना क्षेत्र के भुसवर निवासी अजय कुमार के पुत्र अनुज कुमार (19) व विभूतिपुर पूरब पंचायत वार्ड 8 निवासी लालो शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। 


वहीं,  पानी से बाहर निकाले गये युवकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि अनुज कुमार दो भाई एक बहन में छोटा था।  दूसरा युवक पंकज कुमार की माता गुड़िया देवी एवं परिजनों का बुरा हाल है. पंकज भी दो भाई एक बहन में बड़ा बताया जा रहा है। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  सभी लोग बूढ़ी गंडक नदी के तट पर रोते बिलखते पहुंचे।