मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2023 11:24 AM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : बिहार में अगले कुछ दिनों के बाद बालू खनन पर रोक लगने वाली है। इसके बाद से राज्य में किसी भी घाट पर बालू का खनन करना गैरकानूनी माना जाएगा और इस दौरान अरेस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान भी है। इस बीच अब एक बालू खनन से जुड़ा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मिट्टी में धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में नदी से बालू निकालने के दौरान अचानक से मिट्टी में धंसने के कारण पांच मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना परस बीघा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, केंदुई गांव निवासी लखन पासवान घर बनाने के लिए नदी से मिट्टी लेने गया था। वह ट्रैक्टर में मिट्टी भर रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई, जिसके कारण लखन पासवान के साथ ही चार पांच लोग अंदर दब गए। जिसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर ने इस घटना की सूचना गांव के लोगों को दिया। सभी दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला। शरीर पर मिट्टी गिर जाने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस घटना में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। परिजन जहानाबाद जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि मृतक लखन पासवान काफी गरीब आदमी था अब ऐसी स्थिति में परिवार के बाकी सदस्यों का जीवन गुजारना काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अगर जिला प्रशासन कुछ मदद कर दे तो इनलोगों को राहत होती।