ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: देखते ही देखते नदी में जा गिरी बोलेरो, गाड़ी पर सवार चार...

बिहार: देखते ही देखते नदी में जा गिरी बोलेरो, गाड़ी पर सवार चार लोगों की बाल-बाल बची जान

07-Jul-2023 05:42 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा में आज एक हादसे मे चार लोगों की जान जाते जाते बच गई। कमला नदी के रिंगबांध से लुढ़कर एक बोलेरो नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और बोलेरो पर सवार सभी चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठराम गांव की है।


दरअसल, बोलेरो सवार लोग कही जा रहे थे। इसी दौरान कमला नदी के रिंग बाध के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगो ने हल्ला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए नीचे उतर गए और आधे से अधिक डूब चुकी बोलेरो में फंसे चार लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। कहा जा रहा है कि अगर थोड़ी भी देर हुई होती तो बोलेरो के साथ साथ उसपर सवार चारों लोग नदीं में समा जाते।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रसासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और जेसीबी की मदद से नदी मे गिरी बोलेरो को निकालने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि मानसून की हो रही बारिश के कारण दरभंगा की हालत बदतर होती जा रही है। गुरुवार को पानी के तेज बहाव में कमलाबलान नदी पर बना एक डायवर्सन बह गया था। भारी बारिश के कारण दरभंगा शहर भी जलमग्न हो गया है और डीएमसीएच में भी पानी भर गया है।