बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
08-Sep-2023 02:02 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां नदी में स्नान करने गई तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृत में सगे भाई बहन सहित तीन बच्चे शामिल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के केसरिया प्रखंड का है। जहां पूर्वी सरोतर पंचायत के वार्ड नंबर 9 भगवतिया गांव में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह घटना भगवतियां मठ के समीप बने छठ घाट के पास की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना अध्यक्ष घटना स्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर अग्रतर करवाई में जुटे है।
वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बच्चों का शव नदी से निकाल लिया गया है। मृतक बच्चों की पहचान अमित सिंह के पुत्री डिंपल कुमारी 6 वर्ष और पुत्र अंकुश कुमार 4 वर्ष के रुप में हुई है। दोनों भाई बहन थे। जब की तीसरी की पहचान विनोद पासवान के 7 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है। तीनों भगवतीया गांव के रहने वाले हैं।
इधर, घटना के बाद में गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। इधर सूचना के बाद घटनास्थल पर केसरिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह हल्का कर्मचारी और स्थानीय मुखिया के साथ भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे है। पुलिस शव को बरामद कर करवाई में जुटी है।