ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

बिहार : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

बिहार : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

02-Sep-2023 01:41 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMAUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पनभरवा नदी बालू घाट के गड्ढे में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। 


दरअसल,  गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पनभरवा नदी बालू घाट के गड्ढे में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक बच्चों की पहचान पनभरवा निवासी संतोष यादव के पुत्र कुणाल यादव 10 और सिकंदरा प्रखंड के नर्मदा निवासी सकलदेव यादव के पुत्र पवन कुमार 11 वर्ष के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि, पवन कुमार अपने मामा के घर अपनी मां के साथ रक्षाबंधन के दिन आया था। शनिवार की सुबह वह अपने मेमरे भाई कुणाल यादव के साथ नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नदी में बालू उठान के कारण ज्यादा बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें दोनों बच्चे डूब गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चे के शव को काफी मशक्कत के बाद गड्ढे से निकाला गया। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को सड़क पर रख बड़ीबाग-गरही मार्ग को जाम कर दिया है। दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। बताया गया है कि इनमें से एक बच्चा अपने मामा के बेटे के साथ नदी पर गया था।