ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / news / बिहार : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा...

बिहार : नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

08-Oct-2023 11:04 AM

By First Bihar

NAWADA : खबर नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आहर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। आस - पास के लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है कि क्या जस समय ये बच्ची आहर में नहाने गई थी उस समय कोई बड़ा उनके साथ था या नहीं। यदि कोई  बड़ा साथ था तो यह कैसे हुआ और नहीं साथ थे और बच्चे अकेले गए कैसे। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले मेसकौर पंचायत अंतर्गत सुखामरण गांव में दो बच्ची की मौत आहर मे डुबने से हो गई। मृतक की पहचान सुखामरण गांव टोला लक्ष्मी बिगहा निवासी दिलीप कुमार के 15 वर्षीय किशोरी मौसम कुमारी एवं प्रवेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। मौसम कुमारी मध्य विद्यालय मेसकौर मे षष्टम् वर्ग की छात्रा थी जबकि पायल कुमारी अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में दूसरी वर्ग की छात्रा थी। दो बच्चे की मौत की घटना को सुनकर गांव में मातम छा गया एवं परिवार वालो को रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


बताया जा रहा है कि, जितिया त्योहार को लेकर शनिवार को श्रद्धालु अपने गांव के आहर में स्नान करने गई थी। श्रद्धालुओं के साथ कई बच्चे भी स्नान किया। स्नान करने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने परिवार के साथ घर आ गए। घर में खाना खाने के कुछ देर के बाद चार-पांच लड़कियां एक साथ मिलकर फिर से आहर में नहाने चली गई। 


स्नान करने के दौरान सभी लड़कियां आहर में डूबने लगी। गांव के ही कुछ लोग आहर में डूबते देख दो बच्ची को पानी से बाहर निकाला लेकिन दो दिखाई नहीं पड़ा। बहुत खोजने के बाद दोनों लड़कियों को बाहर निकाला गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों लड़कियों के घर वालों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया एवं दोनों बच्चों को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।