मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
20-Jun-2024 05:08 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण सीमांचल के तटीय इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। पूर्णिया के बायसी बायसी प्रखंड में पिछले 24 घंटे से कंकई और महानंदा नदी तथा परवान नदी में के जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है।
बायसी प्रखंड के पंचायत ताड़ाबाड़ी में नदी कटाव तेज हो गया है। ताराबाड़ी पंचायत के मुखिया एजाज अंजूम ने बताया कि कई बार लिखत आवेदन अंचल से लेकर अनुमंडल तक और जिलाधिकारी को भी सौंपा था कि नदी कटाओ रोक थाम किया जाए लेकिन पंचायत में कटाव निरोधक कार्य नहीं हुआ है।
इस बढ़ते जलस्तर ने मौत का तांडव भी शुरू कर दिया है। बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी पंचायत के यादव टोला कनकई नदी में डूबने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना बायसी अंचल अधिकारी गणेश पासवान को देने के बाद भी गोताखोर या एसडीआरएएफ की टीम नहीं पहुंची। बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।