ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार: नदी में डूबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली...

बिहार: नदी में डूबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में चली गई जान

29-Apr-2023 08:09 PM

By First Bihar

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौक हो गई। दोनों बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। जबतक दोनों को नदी से बाहर निकाला गया दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव की है।


दोनों मृतक बच्चों की पहचान कहुआ जगदीशपुर गांव निवासी धर्मेंद्र महतों के तीन साल के बेटे प्रिंस कुमार और अमर महतो की तीन वर्षीय बेटी कल्याणी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर दोनों बच्चे कमला नदी के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों कमला नदी में जा गिरे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और दोनों बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी।


ग्रामीणों ने जबतक दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला, तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।