ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, छोटी को बचाने के चक्कर में बड़ी की भी गई जान

09-Sep-2024 04:36 PM

By First Bihar

PASCHIMI CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण में दो सगी बहनों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की शाम दोनों बहनें अपनी मां के साथ नदी में स्नान करने पहुंची थीं। छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनो नदी के गहरे पानी में चली गईं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना लोकरिया थाना क्षेत्र स्थित सिंघाव नदी की है।


मृतकों की पहचान बलुआ छत्रौल निवासी श्यामसुंदर साह की 10 साल की बेटी नीतू कुमार और सात साल की ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषिपंचमी के मौके पर दोनों बच्चियां अपनी मां के साथ नदी में स्नान करने के लिए घाट पर आई थीं। बड़ी बहन घाट पर बैठी थी तभी छोटी नहाने के लिए नदी में उतर गई और डूबने लगी।


छोटी बहन को बचाने के लिए बड़ी बहन नीतू भी नदी में कूद गई लेकिन काफी कोशिश के बावजूद भी वह उसे नहीं बचा सकी और दोनों डूब गईं। इसके बाद वहां मौजूद लड़कियों की मां ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन दोनों का कही पता नहीं चला।


एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह दोनों का शव नदी में तलाश किया लेकिन शव नहीं मिल सका है। एक ही घर की दो बच्चियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।