ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार: बलान नदी में चार छात्राएं डूबीं, एक की मौत, स्नान करने के...

बिहार: बलान नदी में चार छात्राएं डूबीं, एक की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

14-Jul-2024 12:17 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के बलान नदी में स्नान करने के दौरान चार छात्राएं डूब गईँ। स्थानीय लोगों ने तीन छात्राओं को किसी तरह डूबने से बचा लिया लेकिन एक छात्रा गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदीरचक बलान नदी की है।


मृतक छात्रा की पहचान खिदिरचक गांव निवासी रंजीत पासवान की 12 की बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि घर से चार छात्राएं बलान नदी में स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान चारों छात्राएं गहरे पानी में चली गई। एक छात्रा किसी तरह तैर कर बाहर निकली और शोर मचाना शुरू कर दिया।


छात्रा की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंच गए और लोगों ने नदी में डूब रही तीन छात्रा को किसी तरह पानी से निकाल लिया जबकि एक छात्रा लक्ष्मी कुमारी को नहीं बचा सके। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा छात्रा का शव नदी से बरामद किया। 


लोगों ने बताया है कि अधिक बारिश होने के कारण बलान नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण से यह हादसा हुआ है। तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।