पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
31-Mar-2023 09:03 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां नदी में डूबने से एकसाथ दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भूइयां बाबा पूजा के लिए गंगा जल लाने नदी गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल दोनों लड़कियों का शव बरामद नहीं हो सका है। घटना मोहनपुर ओपी क्षेत्र के रसलपुर सीढ़ी घाट की है।
मृतक युवतियों की पहचान बेगूसराय के तेघरा गांव निवासी गणेश चौधरी की बेटी अंजली कुमारी और पटोरी थाना क्षेत्र के अब्दुला चौक निवासी संतोष चौधरी की पत्नी निशा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहनपुर निवासी शंभू चौधरी के यहां भूइयां बाबा का पूजा आयोजित किया गया था। पूजा के लिए कई महिलाएं गंगाजल लाने नदी गयी थीं।
नदी में स्नान के दौरान अंजलि गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी। अंजलि को डूबता देख निशा उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों को नदी में तलाश कर रही है। पटना से पहुंची SDRF की टीम दोनों की तलाश में जुट गई है।