Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
28-Aug-2023 02:11 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया। जसिके बाद जब पुलिस को इसकी सुचना मिली तो इलाके में हड़कप का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महरना निवासी राजेन्द्र तांती की रविवार की देर रात हत्या कर दी गई । हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजकर मामले की जांच में जुटी। जिले में दो अलग अलग जगहों में हत्या होने के बाद फिर दहला मुंगेर।
बताया जा रहा है कि,अज्ञात अपराधियों ने धरहरा थाना क्षेत्र के घोसी बगीचा महरना निवासी राजेन्द्र तांती कि हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कि लाश खरहा नदी के पास झाड़ियों में पड़ी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया तो एक व्यक्ति का शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ पाया, शव को झाड़ियों से निकाल कर देखा गया तो मृतक कि पहचान घोसी बगीचा महरना निवासी 65 वर्षीय राजेन्द्र तांती के रूप में की गई।
इधर, इस मामले में ग्रामीणों कि माने तो राजेन्द्र तांती रोज कि तरह भवानीपुर स्थित बहियार में खेत जोगने के लिए गया था पर जब वो रात में 8-9 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई परन्तु घर मे कोई मर्द नहीं होने के कारण रात में कोई उसे ढूंढने नहीं निकला और जब सुबह गांव के लोग उसे ढूंढने निकले तो राजेन्द्र तांती को खरहा नदी के पास झाड़ियों में उसे मृत पाय। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी हत्या लाठी डंडे से पीट पीटकर की गई है और लगता है इसे गोली भी मारी गई है। जबकि यह व्यक्ति बहुत ही सीधा साधा और शांत स्वभाव का है।