ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

बिहार : नाबालिग लड़की के साथ मनचलों ने कर दिया गंदा काम, पीड़िता का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

बिहार : नाबालिग लड़की के साथ मनचलों ने कर दिया गंदा काम, पीड़िता का अश्लील वीडियो कर दिया वायरल

29-Mar-2022 01:45 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां 15 साल की एक लड़की के साथ 6 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना होली के एक दिन बाद यानि 20 मार्च की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुनसान जगह पर 6 लड़कों ने उसे घेर लिया।


दो लड़कों ने जबरन उसके साथ रेप किया और अन्य चार लड़कों ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वे वीडियो को वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के डर से पीड़ित लड़की चुप रही लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की परिजनों के साथ कौआकोल थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कौआकोल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला महिला से जुड़े होने के कारण इसकी जानकारी महिला थाने को दे दी गई है। ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि पीड़ित लड़की के परिजनों ने आरोपियों के घर पहुंचकर इसकी शिकायत की लेकिन आरोपी लड़कों के परिजनों ने पीड़ित पक्ष की बात सुनने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया।


मामला आगे नहीं बढ़े इसको लेकर गांव में पंचायत लगाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। पंचायत में बात नहीं बनने पर पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल महिला थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।