ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

बिहार: लड़की के साथ घर में घुसकर जबरन रेप, अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी

15-Dec-2022 05:10 PM

SITAMARHI: सीतामढ़ी में दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर किशोरी की अश्लील तस्वीर को वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। लड़की के विरोध करने के बावजूद आरोपी उसके घर में घुस गया और जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां कचरी और मुढ़ी बेंचने का काम करती है। पीड़ित 16 साल की किशोरी अपनी मां के साथ दुकान पर रहकर उसका हाथ बंटाती है। इसी बीच एक दिन जब पीड़िता की मां दुकान पर नहीं थी तो आरोपी रंजन कुमार दुकान पर पहुंचा और चोरी से किशोरी का अश्लील फोटो खींच ली। फोटो को खींचने के बाद आरोपी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और फोन कर उसके साथ संबंध बनाने का दबाव देने लगा। परेशान लड़की चाहकर भी किसी को घटना की जानकारी नहीं दे पा रही थी।


बीते 12 दिसंबर को जब पीडिता की मां दुकान पर चली गई तो वह जबरन घर में घुस गया और लड़की की तस्वीर को वायरल करने की बात कह उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, दुकान से जब पीड़िता की मां वापस घर पहुंची तो बेटी का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।