ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: दोस्तों के साथ पूजा करने मंदिर गई लड़की के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद बदमाशों ने वायरल कर दिया गंदा वीडियो

23-Aug-2024 02:49 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार में गैंगरेप और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की अपनी दोस्तों के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी। बीच रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।


दरअसल, पूरा मामला मढौरा प्रखंड के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि बीते 20 जुलाई को नाबालिग लड़की अपनी दोस्त के साथ पूजा करने के लिए मंदर गई थी, जहां भेल्दी का रहने वाला आरोपी राहुल कुमार अपने एक दोस्त के साथ वहां पहले से मौजूद था। 


मंदिर में पूजा करने के बाद जैसे ही लड़की बाहर निकली, आरोपी ने जबरन लड़की को अपनी बाइक पर बैठा लिया और वहां से फरार हो गया। आरोपी और उसके दोस्त ने सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ रेप किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


लोक लाज के कारण लड़की चुप रही और किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया पर गंदा वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की सहेलियों ने उसे वीडियो दिखाया तो वह परेशान हो गई और आखिरकार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।


केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी युवक राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराने के साथ ही उसकी मेडिकल जांच कराई है।