मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
30-Nov-2022 03:04 PM
ARARIA: अररिया में एक मां ने पैसों की खातिर अपनी ही बेटी का सौदा कर डाला। कलयुगी मां ने महज 12 हजार रुपए में अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी उससे तीन गुने उम्र के शख्स से करा दी। लड़की के पिता की गैरमौजूदगी में सोमवार को यह शादी संपन्न करा दी गई। लड़की के पिता को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक हांसा गांव के रहने वाले जीवन मंडल ने गांव के ही गुलटेंन मंडल की पत्नी को रूपए का प्रलोभन देकर उसकी नाबालिक बेटी की शादी के लिए तैयार किया था। सोमवार को बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय रामबाबू यादव के साथ नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। इस दौरान पुलिस को हांसा गांव में नाबालिक लड़की की शादी कराने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही रानीगंज पुलिस हांसा गांव पहुंची और दूल्हा बने रामबाबू यादव समेत हांसा गांव के कतिथ दलाल जीवन मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिक लड़की के पिता गुलटेंन मंडल के बयान पर रानीगंज थाना में केस दर्ज किया गया है। गुलटेंन मंडल ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला जीवन मंडल पैसों का प्रलोभन देकर गांव की कई लड़कियों की शादी करा चुका है। पिछले एक सप्ताह से वह नाबालिक बेटी को शादी करने का दबाब बना रहा था। जब गुलटेन मंजल ने इस बात को विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि लड़के वालों से पैसा दिला देंगे। इसी बीच सोमवार को जब लड़की का पिता घर में मौजूद नहीं था तो आरोपी लड़के को लेकर पहुंचा और नाबालिग लड़की से उसकी शादी करा दी।