Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी UPSC CSE 2026: सिर्फ एक गलती और सब बर्बाद! IAS-IPS सर्विस प्रेफरेंस भरते समय न करें यह भूल, पहले जान लें नया नियम सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती
07-Jan-2024 01:37 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण के छौड़ा दानों थाना इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र की हत्या से हड़कंप मच गया है। अपराधियों ने ईंट से कूचकर और धारदार हथियार से हमलाकर इस हत्या को अंजाम दिया है।
दरअसल, पूर्वी चंपारण के छौड़ा दानो थाना इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र की निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बिरत राम का 7 साल का बेटा नीतेश कुमार शनिवार शाम से लापता था और अब आज सुबह लोगों को उसका शव मिला है। नीतेश की हत्या को बेहद ही निर्मम तरीके से अंजाम दिया है। इसकी ईंट से कूचकर और धारदार हथियारों से हत्या की गई है। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने नरकटिया मेन रोड पर जाम लगा दिया है और टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
जानकारी के मुताबिक, रूषोत्तमपुर गांव के अनुसूचित जाति टोला निवासी बिरत राम का बेटा नीतेश कल से गुमशुदा था। वो घर से वो पानी भरने के लिए निकला था। और फिर घर नहीं लौटा। परिजन भी उसकी तलाश में लगे हुए थे। रविवार की सुबह जब लोग खेत की तरफ गए तो नीतेश का शव देखकर दंग रह गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है।
उधर, नीतेश की हत्या की वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है कि आखिर क्यों 7 साल की बच्चे की हत्या की है। हत्या की इस घटना के बाद गांव में चर्चा भी तेज हो गई है। पारिवारिक रंजिश के चलते नीतेश की हत्या हुई। या फिर वजह कुछ और है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। और जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस हत्याकांड के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है।