ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार : मुखिया, पंच और पंचायत सदस्य के लिए कल होगा मतदान, जानिए...

बिहार : मुखिया, पंच और पंचायत सदस्य के लिए कल होगा मतदान, जानिए क्या है नया निर्देश

24-May-2023 09:10 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में खाली पड़े मुखिया, पंच और पंचायत सदस्य के पदों के लिए कल उपचुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गयी है। इस उपचुनाव को लेकर पटना जिले में कुल 86 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। यह मतदान केंद्र जिले के 11 प्रखंडों में बनाए गए हैं। इसको लेकर अब आज गश्ती दल सह इवीएम संग्रह मजिस्ट्रेट डिस्पैच सेंटर पर पहुंच जाएंगे। 


दरअसल ,पटना जिले में पंचायत उपचुनाव को लेकर पांच पंचायत में मुखिया पद के लिए 25 उम्मीदवार, पंचायत सदस्य के लिए 14 उम्मीदवार व पंच के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव से एक दिन पहले पंचायतों की सीमा सील कर दी गयी है। इसके साथ ही मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगा। इसके साथ ही सभी एसडीओ व एसडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र में संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। 


वहीं, पंचायत उप चुनाव को लेकर पटना जिले के 11 प्रखंडों में डिस्पैच सेंटर बनाये गये हैं।  वहां से गश्ती दल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी मतदान सामग्री, वाहन व ईवीएम लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाएंगे। इसको लेकर संपतचक  में प्रखंड कार्यालय संपतचक को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।  इसी तरह फुलवारीशरीफ में मध्य विद्यालय फुलवारीशरीफ, दानापुर में प्रखंड कार्यालय दानापुर,नौबतपुर में उच्च विद्यालय अमरपुरा,मनेर में प्रखंड कार्यालय मनेर,बिक्रम में प्रखंड कार्यालय बिक्रम, पालीगंज में  कृषि उत्पादन सह प्रदर्शनी केंद्र पालीगंज, मसौढ़ी में शहीद संजय सिन्हा स्मृति भवन मसौढ़ी,खुसरूपुर में प्रखंड कार्यालय खुसरूपुर के सभागार कक्ष, घोसवरी में प्रखंड कार्यालय घोसवरी और पंडारक में  ई किसान भवन प्रखंड परिसर पंडारक को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।


इधर, इस चुनाव को लेकर पटना में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष काम करना शुरू कर दिया है. चुनावी हिंसा को रोकने व शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।