ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार : मुखिया पति की बीच बाजार हत्या, 2 अपराधियों ने दौड़कर बाइक...

बिहार : मुखिया पति की बीच बाजार हत्या, 2 अपराधियों ने दौड़कर बाइक का पीछा किया; सिर में मारी 4 गोली

14-May-2023 10:48 AM

By RAKESH KUMAR

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी,लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां जिला मुख्यालय आरा में अपराधियों ने मुखिया पति की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, आरा में अपराधियों ने पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव का पीछा कर अपराधियों ने उनकी हत्या की। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें मुन्ना यादव बाइक से जाते दिख रहे हैं। वहीं दो अपराधी हाथों में हथियार लिए दौड़ते हुए उसका पीछा करते हैं।


घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार की है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पंचायत में हुए झगड़े को सुलझाने के लिए कृष्णागढ़ थाने में पंचायती करने गए थे। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। मुन्ना यादव की गिट्टी बालू की दुकान भी है।


बताया जा रहा है कि,मुन्ना यादव के सड़क पर गिरते ही पहले एक अपराधी उसके सिर पर गोली मारता है। फिर पीछे से आ रहे दूसरे बदमाश ने सिर पर गोली दागी। मुन्ना यादव को 4 गोलियां मारी गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो जाते हैं। हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरा–सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।


इधर, हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरा–सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।  स्थानीय ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी और भोजपुर एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत, बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश,कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने में लगे हैं।