ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार : मुखिया को मिली जान से मारनें की धमकी, फ़ोन कर मांगी तीन लाख की रंगदारी

04-Feb-2023 10:30 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर पुलिस का खोफ कम होता हुआ नजर आ रहा है।आलम यह है कि, राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से यह सुनने को मिलता रहता है कि इस जगह हत्या हो गई, उससे छिनतई हो गई या फिर उसको धमकी दिया गया। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर काम कर रही है, सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी भी कर रही है, लेकिन इसके बाबजूद अपराधी थम नहीं रहे हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां एक मुखिया परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।


दरअसल, पटना के नौबतपुर इलाके के अजवां पंचायत के मुखिया  के बेटे से तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पैसे ना देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई है। अजवां पंचायत के मुखिया उषा देवी के पुत्र प्रकाश रंजन को अज्ञात अपराधियों ने फोन कर के तीन लाख की फिरौती की मांग की है। साथ ही फिरौती ना देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। अब इस मामले की जानकारी मुखिया के परिवार ने थाना को दी, तथा रंगदारी मांगने का मामला दर्ज करवाया है। 


बता दें कि, थाने में जो आवेदन दिया गया है उसके मुताबिक मुखिया पुत्र प्रकाश रंजन के मोबाइल पर 7250696435 नंबर से फोन आया। उनके पुत्र ने जब कॉल रिसीव किया तो एक शख्स उन्हें भद्दी भद्दी गाली दी और तीन लाख के फिरौती की मांग की साथ ही फिरौती ना देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। इस फोन कॉल के बाद मुखिया का परिवार डरा हुआ है। नौबतपूर के थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।