RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
09-Apr-2022 06:01 PM
SAHARSA : सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खजुरी पंचायत के मुखिया की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी रंजीत यादव लंबे समय तक आरजेडी से जुड़ा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर उसने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत साह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खजुरी निवासी रंजीत यादव, लक्ष्मीनिया निवासी दीपक यादव और बैजनाथपुर के जीवन पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पूर्व में हुए चुनाव के रंजीश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी रंजीत यादव राजनीत से जुड़ा रहा है। साल 2001 से 2005 तक खजुरी पंचायत का मुखिया रह चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर उसने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। रंजीत यादव के पिता भी लंबे समय तक मुखिया रह चुके थे।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की देर शाम खजुरी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार साह की अज्ञात अपराधियों ने सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर खजुरी ढ़ाला के पास गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने मुखिया रंजीत कुमार साह के शव को बैजनाथपुर चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया था।