ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / बिहार : मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 26 लोगों की आंख की रोशनी...

बिहार : मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 26 लोगों की आंख की रोशनी गयी, मुजफ्फरपुर के आई हॉस्पिटल की घटना

30-Nov-2021 08:03 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 26 लोगों की आंख की रोशनी चली गई है. बता दें एक ट्रस्ट की तरफ से मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में 22 नवंबर को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कैंप लगाया गया था. इस दौरान कई लोगों के आंख की सर्जरी की गई. लेकिन अगले दिन जब पट्टी खोली गई तो इनमे से कुछ लोगों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. मामला सोमवार को मुजफ्फरपुर सिविल सर्जन तक जा पहुंचा और तब इस बात का खुलासा हुआ कि सर्जरी के बाद 26 लोगों की आंख की रोशनी जा चुकी है.


इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आंख की रोशनी चले जाने की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार भी एक्शन में आए हैं. प्रणव कुमार ने कहा है कि सिविल सर्जन को इस पूरे मामले में जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. उधर सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा के मुताबिक उनकी तरफ से 3 लोगों की टीम का गठन कर दिया गया है. यही टीम मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में कुल 60 मरीजों की आंख का ऑपरेशन 22 नवंबर को किया गया था. जिनमें से 26 लोगों की आंख की रोशनी चली गई. 15 मरीज ऐसे हैं जिन्हें गंभीर तरीके का संक्रमण हुआ है. इन सभी मरीजों को इलाज के लिए पटना भेजा गया है.


बिहार में अपने तरह के इस अजीब मामले के बाद एक तरफ जहां मुफ्त ऑपरेशन कराने वाले मरीज और उनके परिजनों का हाल बेहाल है तो वहीं दूसरी तरफ से मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल और फ्री कैंप लगाने वाली संस्था की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस मामले में प्रशासनिक जांच के बाद कार्यवाही कब की जाती है इसका इंतजार सबको है लेकिन घटना के बाद मुजफ्फरपुर में हड़कंप मचा हुआ है