EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
08-Jun-2023 07:23 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य के अंदर साथ ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान ना जाती हो। इसी कड़ी में अब ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आया है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहकुंड-अमरपुर एसएच पर किरणपुर चिरैया गांव के बीच पुलिया के पास अहले सुबह ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे का इलाज जारी है। मृतकों में दीनदयालपुर पंचायत के डोहराडीह पुस्तिया निवासी पूर्व प्रमुख किशोरी देवी के चचेरे ससुर लखन रजक (62 वर्ष) और अमरपुर थाना क्षेत्र के विश्वासपुर निवासी लखनलाल शर्मा शामिल हैं। वहीं किरणपुर गांव के सिद्धो यादव (55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि, पुस्तिया गांव के पूर्व प्रमुख के चचेरे ससुर लखन रजक अपने दो सहयोगियों के साथ सड़क मार्ग से मॉर्निंग वाक पर गये थे। पुल पर पहुंचते ही माॅर्निंग वाक के क्रम में दो साथी बैठ गये। इसी क्रम में शाहकुंड से अमरपुर जा रहे एक ट्रक ने विपरीत तरफ जाकर सामने से वृद्ध को रौंद डाला, जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक वृद्ध मजदूर किस्म के हैं. उन्हें दो पुत्र व तीन पुत्री है।
वहीं, सड़क हादसे में मौत की सूचना पाकर गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल के समीप सड़क पर रस्सी बांध व बाइक खड़ा कर रोड जाम कर दिया। परिजन ट्रक ड्राईवर पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे। परिजन तत्काल सहायता राशि मुहैया कराने की मांग पर अड़े थे। सूचना पाकर बीडीओ अभिनव भारती पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को मुआवजा दिलाने व ट्रक चालक पर कार्रवाई सहित अन्य आश्वासन देकर जाम तुड़वाया गया। इस दौरान दो घंटे तक सड़क जाम रहा।
इधर, सड़क जाम के कारण बालू लदे ट्रक की लंबी कतार लग गयी। हालांकि, मुआवजा दिलाने व ट्रक चालक पर कार्रवाई करने की बात कहने पर माहौल थोड़ा शांत हुआ। थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मृतक के पुत्र संतोष रजक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।