ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / बिहार MLC चुनाव : महागठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें...

बिहार MLC चुनाव : महागठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन लड़ेंगे चुनाव

10-Mar-2023 03:34 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधान परिषद के खाली हुए 5 सीटों पर आगामी 31 मार्च को चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच अब महागठबंधन के तरफ से उम्मीदवारों के  नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।


महागठबंधन के तरफ से जेडीयू के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए बताया कि, हमारे गठबंधन के शीर्ष नेताओं में सभी सीटों पर उम्मीदवार तय किया है। इसके तहत सारण स्नातक निर्वाचन सीट से जेडीयू उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव होंगे। जबकि, गया स्नातक से आरजेडी के पुनित कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इसके आलावा गया शिक्षक से जेडीयू उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह ओर कोशी से जेडीयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही साथ सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केदार पांडे के बेटे अनंत पुष्कर सीपीआई से उम्मीदवार बनाया गया है। 


मालुम हो कि, बिहार में पांच विधान परिषद् सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है। हालांकि, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर सभी विधान पार्षदों का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त हो जाएगा। सारण शिक्षक पद से जीतने वाले पार्षद का कार्यकाल 2026 तक रहेगा। इन पांच सीटों में से केवल गया स्नातक सीट पर ही भाजपा का अभी कब्जा है।  इसके अलावा अन्य सीट पर महागठबंधन के पास थे। 


आपको बताते चलें कि, इस चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से छह मार्च को अधिसूचना जारी दी गयी है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट 13 मार्च तक है।  जबकि वोटिंग 31 मार्च को होगा। इसके बाद मतगणना पांच अप्रैल को होगी। जिन चार सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराये जा रहे हैं उनका उनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। वर्तमान में इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के पास जबकि एक भाजपा के खाते में है।