ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / news / बिहार MLC चुनाव: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां...

बिहार MLC चुनाव: JDU ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट..

08-Mar-2022 02:08 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एमएलसी चुनाव के लिए जेडीयू ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पटना से वाल्मीकि सिंह को जेडीयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वही नालंदा से रीना देवी प्रत्याशी बनायी गयी हैं। वही गया-जहानाबाद-अरवल से मनोरमा देवी और नवादा से सलमान रागिब को जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीदवार बनाया है। 


भोजपुर-बक्सर से राधा चरण साह और मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए जेडीयू ने उम्मीदवार बनाया है। तो वही पश्चिम चंपारण से राजेश राम, मुजफ्फरपुर से दिनेश कुमार सिंह, सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा कुमारी, मुंगेर-जमुई-लखीसराय से संजय प्रसाद, भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह को जेडीयू ने अपना प्रत्याशी बनाया है।


बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के तरफ से यह सूची जारी की गई है। जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जिसमें  कई पुराने चेहरे हैं जबकि कुछ नए चेहरों को भी टिकट मिला है।


 जेडीयू के बाद अब एक दो दिनों में बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बीते दिनों बताया था कि जल्द ही बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बाद यह लिस्ट जारी की जाएगी। वही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहा कि एमएलसी की सभी सीटों पर एनडीए की ही जीत होगी।  


बता दें कि 4 अप्रैल को ही बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। 9 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च है। नामांकन की स्क्रूटनी 17 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गयी है जबकि चुनाव के नतीजे 7 अप्रैल को आएंगे। 


news image