ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद

16-Jun-2023 02:14 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने एक बार फिर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने चार महीने के भीतर दूसरी बार किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर गंगोता टोला में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। एक निर्मित और 11 अर्द्धनिर्मित समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण को बरामद किया गया हालांकि छापेमारी के दौरान हथियार कारोबारी बच निकले। 


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर गंगोता टोला वार्ड 16 के निवासी देवकी मंडल के बेटे चर्चित हथियार तस्कर पिंटू मंडल के घर छापेमारी की है, जहां पुलिस अवैध रूप से संचालित किए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री की खुलासा किया है। पुलिस ने एक निर्मित और 11 अर्द्धनिर्मित समेत बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया। बता दें कि बीते तीन मार्च को पतरघट पुलिस ने इसी जगह से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर तीन तस्कर और कारोबारी को गिरफ्तार किया था।


इस बार मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन में पतरघट पुलिस को सफलता हाथ तो लगी, लेकिन कारोबारी बच निकलने में सफल रहा। पतरघट ओपी प्रभारी ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंगोता टोला में देवकी मंडल के घर पर छापेमारी की गयी थी।  छापेमारी के दौरान पुराने तस्कर देवकी मंडल का तस्कर पुत्र पिंटू मंडल भागने में सफल रहा जबकि पुलिस ने मौके पर से हथियार और गोली समेत हथियार बनाने में उपयोग आने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। इस मामले में देवकी मंडल के बेट पिंटू मंडल समेत तीन को नामजद किया है।