ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य...

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भी आई सामने

02-Mar-2023 06:09 PM

By First Bihar

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां मिड डे मील का खाना खाने के बाद एक दर्जनों स्कूली बच्चों के बीमार होने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस दौरान अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भी देखने को मिली, जहां स्ट्रैचर नहीं मिलने से परेशान परिजन बच्चों को गोद में उठाकर इधर, उधर भागते नजर आए।


बताया जा रहा है कि सहदेई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तोई मठ में गुरुवार को सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया था। मिड डे मील का खाना खाने के कुछ देर बात बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब थी, डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


इसके बाद बच्चों के परिजन अफरा-तफरी में दिखे। इस दौरान अस्पताल से एम्बुलेंस तक बच्चों के ले जाने के लिए जब स्ट्रैचर नहीं मिला तो परिजनों बीमार बच्चों को अपनी गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक लेकर गए। डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो तीन दिनों से स्कूल में किसी एनजीओ के माध्यम से मध्याह्न भोजन की सप्लाई दी जा रही थी।