Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Apr-2023 12:56 PM
By First Bihar
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 50 छात्राएं बीमार हो गई हैं। अचानक एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है। सभी छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डुमरिया प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय मैगरा की है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह बुधवार को भी स्कूल में मध्याह्न भोजन का खाना बना था। स्कूल की छात्राओं को खाना परोसा गया। सभी ने खाना खाया, इसके बाद एक के बाद एक कई छात्राएं बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं को उल्टी और बेहोशी की शिकायत हो रही थी। इसके बाद सभी छात्राओं को डुमरिया सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिड डे मील का जो भोजन बना था, उसमें छिपकली गिर गई थी। बता दें कि बिहार में विभिन्न सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही हैं। अबतक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब मिड डे मील का भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, बावजूद इसके सावधानी नहीं बरती जा रही है।