ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिहार : मैट्रिक की छात्रा से किया गैंगरेप, चार आरोपियों को ग्रामीणों ने...

बिहार : मैट्रिक की छात्रा से किया गैंगरेप, चार आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

12-Feb-2024 11:47 AM

By First Bihar

JAMUI : बिहार के जमई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक एक नाबालिक छात्रा के साथ पांच लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इन लडकों ने नबालिग को खेत में छोड़कर भागने की प्लान बना रहे थे। तभी ग्रामीणों ने चार युवकों को बंधक बना लिया है और  एक युवक भाग निकला। गांव वालों ने चारों युवकों को पुलिस को सौंप दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह नबालिग लड़की मैट्रिक में पढ़ती है और इस मामले को लेकर लड़की की मां ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर सभी तरह की जानकारी दी है। ये सभी आरोपी पीड़ित के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पीड़ित की मां ने बताया कि गांव में कुछ युवक अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे सभी युवक बरहट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो नाबालिक के दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं। 


नबालिग की मां ने अपने आवेदन में बताया उनमें से दो युवक का उसके घर अक्सर आना-जाना होता रहता था। बीते 8 फरवरी को भी सभी युवक गांव के बलदेव राय के घर आए थे बलदेव राय के घर किसी के नहीं होने के कारण वे लोग मेरी बेटी को अपने घर खाना बनाने ले गए लगभग 11:00 बजे रात तक जब मेरी बेटी घर वापस नहीं आई तो उसे खोजने के लिए बलदेव राय के घर गई। जहां मेरी बेटी और सभी लड़कों को नहीं देखकर खोजबीन शुरू कर दी। लगभग 1 घंटे के बाद मैंने अपनी बेटी को खेत में अस्त-व्यस्त अवस्था में देखा। 


 इस घटना को लेकर पीड़ित की मां का कहना है कि सभी आरोपी ने उसके मुंह दबाकर खेत में ले गए फिर घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़ित ने अपनी मां को सारी कहानी बताई। इस मामले में सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और अनुसंधान किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।