ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Jan-2023 02:38 PM
PATNA : बिहार में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पिछले 5 दिनों से सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाई है। इसके चलते राज्य में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। यहां ठंडी हवा और आसमान पर कोहरा होने से गलन वाली ठंड का एहसास हो रहा है। 17 जिलों में कोल्ड डे के हालात हैं। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में तापमान गिरने की चेतावनी दर्ज की है।
बिहार में बढ़ते ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। राज्य के अंदर लोग बिना कोई ठोस बड़ी वजह घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिसके बाद अब इसको लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि, अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान मे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान रात्रि के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। ये स्थिति 10 जनवरी तक रहने की संभावना है।
बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इससे दिन का पारा 11 से 15 डिग्री और रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवा सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक पांच से छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके साथ ही आर्द्रता 90 प्रतिशत है। इसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह दृश्यता 40 से 120 मीटर तक रहेगी। दिन होने के साथ ही आसमान धीरे-धीरे साफ होगा। लेकिन, पूरे दिन धुंध का प्रभाव रहेगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के अंतिम और जनवरी में बिहार में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है। इससे बारिश होने की वजह से कोहरे के प्रभाव में कमी आती है। लेकिन, बारिश की कमी और टर्फ रेखा सक्रिय होने से पश्चिम विक्षोभ निष्क्रिय है। इससे ठंड लगातार बढ़ रहा है। कोहरा नहीं रहने और हवा चलने के कारण शहर से प्रदूषण छंट रहा है। बुधवार को एक्यूआई लेवल 272 रिकॉर्ड किया गया है। यह खराब श्रेणी में है। लेकिन बहुत खराब श्रेणी से कम प्रदूषण है। लोगों को लगातार दो दिनों से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है।